Aapke Aane Se Ghar Me Lyrics

Aapke Aane Se Ghar Me Lyrics

 आपके आने से घर में कितनी रौनक है

आपको देखें कभी अपने घर को देखें हम

हम खुश हुए हम खुश हुए हम खुश हुए


कितनी सूनी सूनी थीं वो मेरी रातें

कितने सूने सूने थे दिन

कैसे मैं बताऊँ कैसे हैं गुज़ारे

मैने वो जुदाई के दिन

तेरे लौट आने से घर में कितनी रौनक है

आपको देखें कभी ...


तूने जो बुलाया मैं तो चली आई

खोई ज़िंदगी मिल गई

ऐसा लगता है साथी तुझे पा के

मुझको हर खुशी मिल गई

फ़ासले मिटाने से घर में कितनी रौनक है

आपको देखें कभी ...


आँखों में खुशी के आँसू भर आए

रोके न रुके बह गए

बोलूं मैं क्या बोलूं कहना जो मुझे था

आँसू मेरे वो कह गए

देखो मुस्कुराने से घर में कितनी रौनक है

आपको देखें कभी ...

Post a Comment

0 Comments